रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, , 50 किग्रा अवैध गांजा के साथ 03 तस्कर गिरफ्तार

जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध सोनभद्र पुलिस का अभियान जारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई।

रविवार दिनांक 12.04.2026 को रात्रि चेकिंग के दौरान पंचमुखी मंदिर के सामने मुख्य सड़क, ग्राम सहिजन खुर्द, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के पास मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध बोलेरो वाहन को घेरकर 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखा गया कुल 50 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया।

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे उड़ीसा राज्य से गांजा लाकर मीरजापुर व आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति करते हैं तथा पुलिस से बचने हेतु फर्जी नंबर प्लेट का प्रयोग करते हैं।

डीएम की अध्यक्षता में शुल्क नियामक समिति की बैठक, स्कूल फीस व्यवस्था पर सख्त निर्देश Read More डीएम की अध्यक्षता में शुल्क नियामक समिति की बैठक, स्कूल फीस व्यवस्था पर सख्त निर्देश

उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-291/26 धारा 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट व धारा 318(2), 336(3), 340(2), 345(3) भारतीय न्याय संहिता 2023 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

भाजपा के 'फूट डालो-राज करो' के शासन में ब्राह्मण व वंचित समाज त्रस्त - नसीमुद्दीन सिद्दीकी Read More भाजपा के 'फूट डालो-राज करो' के शासन में ब्राह्मण व वंचित समाज त्रस्त - नसीमुद्दीन सिद्दीकी

गिरफ्तार अभियुक्तगण-राजकुमार पुत्र लुद्दुर उर्फ माता प्रसाद, निवासी ग्राम विजयपुर, थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर, उम्र लगभग 50 वर्ष, शिवम यादव पुत्र जगरनाथ यादव, निवासी ग्राम अतरैला बेलन बरौधा, थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर, उम्र लगभग 19 वर्ष, अभिषेक सोनकर पुत्र पप्पू, निवासी ग्राम विजयपुर, थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर, उम्र लगभग 20 वर्ष के पास से कुल 50 किग्रा अवैध गांजा (कीमत लगभग ₹10 लाख), बोलेरो वाहन संख्या UP64 K6460 (फर्जी नंबर प्लेट OD02X4680 सहित) (कीमत लगभग ₹6 लाख), 03 अदद मोबाइल फोन, नगद ₹750/- बरामद किया गया। 

विश्वविद्यालय में आयोजित होगा 13 अप्रैल एक दिवसीय कार्यशाला Read More विश्वविद्यालय में आयोजित होगा 13 अप्रैल एक दिवसीय कार्यशाला

गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 राजेश जी चौबे, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी चुर्क,उ0नि0 अनिल विश्वकर्मा, चौकी प्रभारी हिन्दुआरी , एसओजी टीम सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें