जनपद के समस्त थानों पर आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

पुलिस अधीक्षक ने सुनी गयी थाना ओबरा पर जनता की समस्याएं , अन्य थानों पर राजपत्रित अधिकारियों द्वारा सुनी गयी जनता की समस्याएं

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

शनिवार दिनांक 11.04.2026 को जनपद के समस्त थानों पर “थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा थाना ओबरा पर जन समस्याओं को सुना गया तथा समस्त राजपत्रित अधिकारीगण/थाना प्रभारीगण द्वारा सम्बन्धित थानों पर जनता की समस्याएं सुनी गयी। समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों में से अनेक प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

IMG-20260411-WA0038

इस अवसर पर विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि भूमि सम्बन्धी समस्त प्रकरणों का निस्तारण पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा समन्वय स्थापित करते हुए किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें तथा प्रकरणों का त्वरित, निष्पक्ष एवं न्यायसंगत निस्तारण सुनिश्चित हो सके।जनपद में पूर्व से पुलिस से सम्बन्धित 01 व राजस्व से सम्बन्धित 73 प्रार्थना पत्र लम्बित थे एवं आज के दिन प्राप्त शिकायत प्रार्थना पत्रों में पुलिस से सम्बन्धित कुल 13 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 04 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

वार्षिक उत्सव एवं स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन Read More वार्षिक उत्सव एवं स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

IMG-20260411-WA0031

उत्तर प्रदेश में आनंद कराज विवाह अधिनियम के लागू होने पर उप-मुख्यमंत्री को किया गया सम्मानित Read More उत्तर प्रदेश में आनंद कराज विवाह अधिनियम के लागू होने पर उप-मुख्यमंत्री को किया गया सम्मानित

वहीं राजस्व विभाग से सम्बन्धित कुल 81 प्रार्थना पत्रों में से 69 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्रों के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आईएएस सौम्या अग्रवाल प्रयागराज कमिश्नर को मिली नई जिम्मेदारी Read More आईएएस सौम्या अग्रवाल प्रयागराज कमिश्नर को मिली नई जिम्मेदारी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार