नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कोन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, एनबीडब्लू/धारा 82/83 सीआरपीसी में वांछित फरार अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
सोनभद्र पुलिस द्वारा वांछित/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही जारी।
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सोनभद्र एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के मार्गदर्शन में शुक्रवार दिनांक 10.04.2026 को थाना कोन पुलिस द्वारा एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए काफी दिनों से फरार चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त राजेन्द्र चेरो पुत्र लालजी चेरो उर्फ शीतल चेरो निवासी ग्राम अंजोरी (टोला कोल्हवा), थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र है, जिसके विरुद्ध मु0अ0सं0-20/2001 धारा 5/26 फॉरेस्ट एक्ट एवं 41/42, 379/411 भादवि व 3 लोक सम्पत्ति अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत था।
अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था, जिसके विरुद्ध मा. न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट दुद्धी, सोनभद्र द्वारा NBW/धारा 82/83 CrPC जारी किया गया था। मुखबिर की सूचना पर थाना कोन पुलिस द्वारा अभियुक्त को उसके पैतृक आवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके विरुद्ध जनपद सोनभद्र में लगभग 6-7 मुकदमे पंजीकृत हैं तथा गैंगस्टर एक्ट भी लगा है, जिसके कारण वह काफी दिनों से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, थाना कोन,चौकी प्रभारी चकरीया उ0नि0 शिवप्रकाश यादव, का0 कृष्ण कुमार यादव, चौकी चकरीया, का0 सूरज कुमार, चौकी चकरीया शामिल रहे।


Comments