राजनीति
105 वर्ष की आयु में प्रथम सरपंच की धर्मपत्नी मुराति देवी का निधन, सतुआभार गांव में शोक की लहर
आजादी के बाद प्रथम सरपंज की पत्नी रही स्व :मुराति देवी
जिला ब्युरो कार्यालय गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)
ख़जनी : गोरखपुर जनपद के विकास खंड खजनी अंतर्गत ग्राम सतुआभार में शुक्रवार को गहरा शोक छा गया, जब गांव के प्रथम सरपंच की धर्मपत्नी श्रीमती मुराति देवी का 105 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनका देहावसान दिनांक 10 अप्रैल को दोपहर लगभग 2 बजे हुआ। जैसे ही यह दुखद समाचार गांव में फैला, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों का तांता उनके आवास पर लग गया।
श्रीमती मुराति देवी अपने सरल स्वभाव, धार्मिक आस्था और सामाजिक सरोकारों के लिए जानी जाती थीं। उन्होंने अपने जीवनकाल में न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। बुजुर्गों के प्रति सम्मान और बच्चों के प्रति स्नेह उनकी पहचान रहा। गांव के लोग उन्हें एक मार्गदर्शक और आशीर्वाद स्वरूप मानते थे।
उनका जीवन एक प्रेरणा की तरह रहा, जिसमें उन्होंने बदलते समय के साथ गांव के विकास को भी करीब से देखा। प्रथम सरपंच के परिवार से जुड़े होने के कारण उन्होंने पंचायत व्यवस्था के शुरुआती दौर को भी जिया और सामाजिक परिवर्तन की साक्षी बनीं।
परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार 11 अप्रैल को पूरे विधि-विधान के साथ बढहलगंज मुक्ति धाम पर किया जाएगा। इस दौरान गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के लोग उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए उपस्थित रहेंगे।
Read More चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाक्सो एक्ट में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालयपौत्र गदाधर दुबे व ग्रामवासी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


Comments