राजनीति
कानपुर में बड़ा भ्रष्टाचार कांड: 17 करोड़ की अवैध संपत्ति पर 9 साल बाद FIR
जांच पूरी होने के बाद अब केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है
कानपुर। कानपुर में सेल टैक्स विभाग के रिटायर्ड एडिशनल कमिश्नर केशव लाल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई विजिलेंस टीम ने 8 अप्रैल 2026 को की, जो 2017 में पड़े छापे के करीब 9 साल बाद हुई है।
जांच के अनुसार, 2017 में नोएडा और कानपुर स्थित घरों पर आयकर विभाग की छापेमारी में गद्दों, बाथरूम और अन्य जगहों से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई थी। नोएडा से करीब 10 करोड़ रुपये नकद और 3 करोड़ के जेवर, जबकि कानपुर से लगभग 4 करोड़ रुपये मिले थे।
विजिलेंस जांच में खुलासा हुआ कि केशव लाल ने अपने करियर में लगभग 1.34 करोड़ रुपये की वैध आय अर्जित की, जबकि 18 करोड़ रुपये से अधिक खर्च और संपत्ति पाई गई। इस प्रकार करीब 17 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति सामने आई। जांच पूरी होने के बाद अब केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
kanpur crime news कानपुर क्राइम न्यूज़ UP corruption news कानपुर भ्रष्टाचार कांड Kanpur Corruption Case 17 Crore Illegal Property Kanpur 17 करोड़ अवैध संपत्ति कानपुर FIR After 9 Years Kanpur 9 साल बाद FIR कानपुर Illegal Property Case UP अवैध संपत्ति मामला यूपी Corruption Case Kanpur भ्रष्टाचार मामला कानपुर उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार समाचार Kanpur Police FIR कानपुर पुलिस एफआईआर Economic Crime Kanpur आर्थिक अपराध कानपुर Illegal Assets Case अवैध संपत्ति केस Government Corruption UP


Comments