नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कानपुर में सनसनीखेज वारदात: रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने युवक को कार से कुचला, 50 मीटर तक घसीटा
घटना में ध्रुमित का पैर टूट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं
कानपुर। कानपुर के चकेरी क्षेत्र के सजारी इलाके में 4 अप्रैल की रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आरोप है कि रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने नशे की हालत में फास्ट फूड दुकानदार ध्रुमित पांडेय को कार से टक्कर मार दी और उन्हें करीब 50 मीटर तक बोनट पर फंसाकर घसीटता ले गया।
घटना के मुताबिक, आरोपी मोहित उर्फ रोहित स्विफ्ट डिजायर कार (UP78 HM 8079) से मौके पर पहुंचा और करीब 10 मिनट तक हॉर्न बजाकर गाली-गलौज करता रहा। विरोध करने पर उसने धमकी दी कि उसका पिता रिटायर्ड दरोगा है, कोई कुछ नहीं कर सकता।
पीड़ित के भाई मनीष पांडेय के अनुसार, रात करीब 9:30 बजे जब वे दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी आरोपी ने कार घुमाकर ध्रुमित को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद भी आरोपी नहीं रुका और उन्हें बोनट पर फंसाकर घसीटता हुआ ले गया। घटना में ध्रुमित का पैर टूट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं।
घायल को पहले कांशीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया गया। फिलहाल रामा देवी स्थित एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, पैर में कई फ्रैक्चर हैं और पूरी तरह ठीक होने में करीब 6 महीने लग सकते हैं।
परिजनों का आरोप है कि घटना का वीडियो और आरोपी की गाड़ी की जानकारी देने के बावजूद पुलिस ने अभी तक FIR दर्ज नहीं की है। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। चकेरी के थाना प्रभारी जावेद अहमद के अनुसार, मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
kanpur crime news कानपुर क्राइम न्यूज़ Kanpur Police Investigation कानपुर पुलिस जांच कानपुर सनसनीखेज वारदात Kanpur Shocking Incident Chakeri Kanpur Incident चकेरी कानपुर घटना Car Accident Kanpur कानपुर कार हादसा Retired Daroga Son Case रिटायर्ड दरोगा बेटे का मामला Fast Food Shopkeeper Attack फास्ट फूड दुकानदार हमला Dhruamit Pandey Case ध्रुमित पांडेय मामला Mohit Rohit Kanpur Case मोहित रोहित कानपुर Swift Dzire Accident Kanpur स्विफ्ट डिजायर हादसा Hit and Run Kanpur हिट एंड रन कानपुर Assault by Car Kanpur कार से हमला कानपुर FIR Issue Kanpur एफआईआर मामला कानपुर


Comments