नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
जनगणना-2027 के प्रथम चरण हेतु राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से हुआ आयोजन, 22 मई से जनगणना होगी प्रारम्भ
जनगणना कन्ट्रोल रूम में सभी आवश्यक व्यवस्थाये सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने अवगत कराया है कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण हेतु राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से आज एन0आई0सी0 में किया गया। उन्होने कहा कि जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जनपद सोनभद्र में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य दिनांक 22 मई, 2026 से प्रारम्भ होकर 20 जून, 2026 तक सम्पन्न कराया जाना है।

उक्त कार्य के सफल संचालन हेतु राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्मेलन का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। प्रशिक्षण सम्मेलन में महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त मृत्युजंय कुमार नारायण व निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, उत्तर प्रदेश श्रीमती शीतल वर्मा द्वारा प्रदेश में संचालित जनगणना कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
उन्होंने जनगणना की समस्त प्रक्रिया, समय-सीमा एवं कार्य निष्पादन की पद्धति पर प्रकाश डालते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा कार्य को शुद्धता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने पर बल दिया। जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना-2026 में मई माह से प्रारम्भ होगी,पहली बार जनपद स्तर पर स्व-गणना की व्यवस्था लागू की गई है।
इसके अंतर्गत निवासी स्वयं अपने घर एवं परिवार से संबंधित 34 प्रश्नों का उत्तर पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भरकर प्रस्तुत कर सकेंगे। यह स्व-गणना प्रक्रिया एच0एल0ओ0 प्रक्रिया प्रारम्भ होने के 15 दिन पूर्व, दिनांक 07 मई, 2026 से 21 मई, 2026 तक संचालित की जाएगी। स्व-गणना प्रक्रिया का क्रियान्वयन जनपद में मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन एवं जिला पंचायतराज अधिकारी की देखरेख में कराया जाएगा।
Read More नामकरण संस्कार में शामिल होने आए अपने दोस्तों के साथ देवहा नदी में डूब कर युवक की मौत मचा कोरमजनपदवासियों से अपील की गई है कि वे स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता करते हुए सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराये, इस दौरान जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित जनगणना कन्ट्रोल रूम कक्ष का किया निरीक्षण । निरीक्षण के दौरान उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मूलभूत आवश्यक व्यवस्थायें उपलब्ध करायी जाये।
इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट उत्कर्ष द्विवेदी, अर्थ एव संख्या अधिकारी संता पाल वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप पटेल नाजिर कलेक्ट्रेट बाबूलाल, जिला प्रभारी जनगणना प्रियासा सिंह, ई0डी0एम0 दिव्यतोष मिश्रा, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी निजामूद्दीन सहित अन्य सम्बन्धिगण उपस्थित रहे।


Comments