चोपन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, पाक्सो एक्ट में वांछित 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

चोपन / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक चोपन के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चोपन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

थाना चोपन पर पंजीकृत मु0अ0सं0 - 115/2026 धारा 87, 65(1), 64(2)M, 351(3) बीएनएस व 3/4(2), 5 L/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त संजीत कुमार केशरी पुत्र श्यामबिहारी निवासी ग्राम रैकरी थाना राजगढ़ जनपद मीरजापुर, उम्र करीब 30 वर्ष को दिनांक 03.04.2026 को समय करीब 08:10 बजे करगरा मोड़ मारकुण्डी थाना चोपन जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 दुनिया सिंह, थाना चोपन जनपद सोनभद्र, हे0का0 पप्पू यादव शामिल रहे।

राज्य मंत्री, जिला अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि Read More राज्य मंत्री, जिला अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें