नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सत्र के पहले दिन निःशुल्क पाठ्य पुस्तक पाकर बच्चों के खिले चेहरे
नई पाठ्य पुस्तकों के मिलने से छात्र -छात्राओं ने खुशी का इज़हार किया
सिद्धार्थनगर। विकास क्षेत्र बर्डपुर के अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी में शासन के मंशानुरूप नए सत्र 2026–27 के पहले दिन1 अप्रैल 2026 को उपस्थित सभी छात्र - छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरित किया गया। नए सत्र के पहले ही दिन नई पाठ्य पुस्तकों के मिलने से छात्र -छात्राओं ने खुशी का इज़हार किया।
प्रधानाध्यापक कलीमुल्लाह ने बताया कि बीआरसी बर्डपुर द्वारा सत्र 2025–26 की समाप्ति के अन्तिम दिन 30 मार्च को ही नए सत्र 2026–27 हेतु कक्षा 6 की निःशुल्क पाठ्य पुस्तक अक्षरा, विज्ञान भारती, कृषि विज्ञान, गृह शिल्प, महान व्यक्तित्व, हमारा इतिहास और नागरिक जीवन, कक्षा 7 की दीक्षा, विज्ञान भारती, भारत की महान विभूतियां, इंग्लिश रीडर, संस्कृत, गृह कौशल, हमारा इतिहास नागरिक जीवन, कृषि विज्ञान तथा कक्षा 8 की प्रज्ञा, विज्ञान भारती, इंग्लिश रीडर, कृषि विज्ञान, गृह दर्शिका, भारत संसाधन एवं विकास, संस्कृत भारती, हमारे आदर्श आदि पुस्तकें गत सत्र की छात्र संख्या के आधार पर विद्यालय में पहुंचा दी गई थीं, जिसे 1 अप्रैल को सभी छात्र - छात्राओं को कक्षोंन्नति के साथ नए सत्र की किताबें भी प्रदान की गई। नए सत्र के पहले ही दिन किताबें पाकर बच्चे काफी खुश नजर आए।
swatantra prabhat news basic shiksha vibhag siddharthnagar news UP education department सिद्धार्थनगर न्यूज Bardpur Block News Free Textbook Distribution School Education UP Government School Books New Session 2026-27 Free Books Scheme UP Primary School Siddharthnagar Student Welfare Scheme Government School News Education Update UP


Comments