शिक्षक का बेटा रेलवे में बना इंजीनियर
गांव में खुशी की लहर
बस्ती। बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव निवासी मनीष ने रेलवे में इंजीनियर पद पर चयनित होकर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। शनिवार को ट्रेनिंग के लिए भुसावल रवाना होने से पहले गांव में मनीष का भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। परिजनों व ग्रामीणों ने उन्हें माला पहनाकर तिलक लगाया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान घर की महिलाओं ने आरती उतारकर उन्हें शुभकामनाओं के साथ विदा किया।मनीष ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास को देते हुए कहा कि छात्रों को कभी निराश नहीं होना चाहिए। मेहनत और लगन से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।मनीष की प्रारंभिक शिक्षा आर के चौधरी कॉलेज सैनिया, जूनियर शिक्षा सुधा एकेडमी सबई परसन, हाईस्कूल रामबाग, पॉलीटेक्निक फैजाबाद और बीटेक भोपाल से पूरी हुई।
इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की और पहली ही बार में सफलता हासिल की।मनीष के पिता मयाराम कम्पोजिट विद्यालय उमरिया में कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता कमलावती गृहिणी हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर माता की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे।इस अवसर पर शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल चौधरी, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार, पूर्व प्रधान केशराम चौधरी व्यास सहित कई लोगों ने मनीष को माला पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया। वहीं रीमा, सीमा, गुड़िया, पूजा, खुशबू, प्रीति, शिल्पी, मंजू, संगीता, शीला, पवन, दीपक और विशाल सहित अन्य ग्रामीणों ने भी खुशी जाहिर की।
swatantra prabhat news Basti Local News competitive exam success Education Success Story Basti Railway Engineer Success शिक्षक का बेटा इंजीनियर बना Manish Railway Selection Duboulia Sirsia Village News Railway Engineer UP Village Success Story Student Achievement Basti Bhusawal Training Railway Polytechnic Faizabad Student BTech Bhopal Graduate Rural Talent Achievement Teacher Family Pride Uttar Pradesh Youth Success Inspirational Story Basti Railway Job Selection Village Farewell Ceremony


Comments