सिद्धार्थनगर में बोलेरो नहर में गिरी, महिला और मासूम समेत दो की मौत: 7 घायल
इस दुर्घटना में सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है
सिद्धार्थनगर | जिले के पथरा थाना क्षेत्र में शनिवार की रात एक मार्ग दुर्घटना में एक महिला और पांच माह के मासूम की मौत हो गई। बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर झहरांव पुलिया के पास तेज आंधी के कारण एक अनियंत्रित होकर बोलेरो नहर में जा गिरी । इस दुर्घटना में सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
पुलिस के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग संतकबीरनगर जिले के धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के अमरहा गांव के निवासी थे। शनिवार रात डुमरियागंज क्षेत्र के बरई बनगवा गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। झहरांव पुलिया के पास तेज आंधी और खराब मौसम के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे बोलेरो नहर में जा गिरी।बताया जाता है कि वाहन तेज आवाज के साथ नहर में गिरा। लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से घायलों को नहर से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान 34 वर्षीय सोनी और पांच माह के प्रियांशु की मौत हो गई। कलवंत, वीरू, सलीम, झनकी, सुनीता, महिमा सहित दो अन्य घायलों का इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य में तेजी लाई। इस मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
swatantra prabhat news Uttar Pradesh Accident News Road Accident UP Postmortem Investigation Police Rescue Operation Siddharthnagar Bolero Accident नहर में गिरी बोलेरो Pathra Thana Accident Woman Child Death Case Bansi Dumariyaganj Road Mishap तेज आंधी हादसा Canal Accident News Priyanshu Death Incident Soni Accident Case District Hospital Siddharthnagar Village Amarha Accident Family Function Return Tragedy Injured Treatment Hospital Rural Road Accident Siddharthnagar Accident Update


Comments