करतार सिंह पौनिया बने सोत नदी पर्यावरण पुनर्जीवन ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

विवेक शर्मा ब्यूरोचीफ टूण्डला

टूण्डला-सोत नदी के संरक्षण और पर्यावरण सुधार के लिए कार्यरत सोत नदी पर्यावरण पुनर्जीवन ट्रस्ट ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया है। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित अग्रवाल द्वारा संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए करतार सिंह पौनिया को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह निर्णय ट्रस्ट की समिति द्वारा सर्वसम्मति से लिया गया।

करतार सिंह पौनिया बने सोत नदी पर्यावरण पुनर्जीवन ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष

नियुक्ति की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित अग्रवाल ने कहा कि करतार सिंह पौनिया लंबे समय से सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि पौनिया के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सोत नदी के संरक्षण, स्वच्छता और पुनर्जीवन के लिए चलाए जा रहे अभियान को और अधिक गति मिलेगी।

जनपद के सभी न्यायालय, बाह्य न्यायालय अनपरा स्थित ओबरा, दुद्धी व ग्राम न्यायालय घोरावल न्यायिक कार्य हेतु  गुरुवार को खुले रहेंगे- जनपद न्यायधीश Read More जनपद के सभी न्यायालय, बाह्य न्यायालय अनपरा स्थित ओबरा, दुद्धी व ग्राम न्यायालय घोरावल न्यायिक कार्य हेतु गुरुवार को खुले रहेंगे- जनपद न्यायधीश

प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद करतार सिंह पौनिया ने ट्रस्ट के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि सोत नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने, उसके प्राकृतिक स्वरूप को पुनर्जीवित करने और लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा।
 
इस नियुक्ति की सूचना ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक को भी भेज दी गई है, ताकि प्रदेश स्तर पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों में समन्वय स्थापित किया जा सके।
 
करतार सिंह पौनिया की इस नियुक्ति पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है तथा आशा जताई है कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें