अवैध अतिक्रमण पर चला नगरपालिका का बुलडोजर जाम से मिलेगी मुक्ति
संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध जुर्माना वसूलने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी
बस्ती। बस्ती नगर पालिका परिषद बस्ती और यातायात पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में शहर के प्रमुख मार्गों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए एक सघन अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसका मुख्य उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाना और आमजन को जाम की समस्या से मुक्ति दिलाना था।
प्रशासनिक टीम ने शहर के व्यस्ततम क्षेत्र कंपनी बाग चौराहा से सब्जी मंडी की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थानीय लोगों और दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया। इस दौरान सड़क के दोनों किनारों पर अवैध रूप से लगाए गए टिन शेड, चबूतरे और ठेलों को हटाकर मार्ग को पूरी तरह साफ कराया गया। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका की टीम के साथ जिला यातायात पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात उपनिरीक्षक अवधेश तिवारी अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहे।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सार्वजनिक मार्गों पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार्य नहीं होगा। यदि दोबारा अतिक्रमण पाया गया, तो संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध जुर्माना वसूलने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। शहवासियों ने अभियान की सराहना की है।
swatantra prabhat news Law Enforcement Action Encroachment Removal Drive Basti Nagar Palika Bulldozer Action अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान Company Bagh Chauraha Action Traffic Jam Relief Basti Nagar Palika Council Basti Traffic Police Joint Operation Illegal Encroachment Removal Subzi Mandi Road Clearing Public Road Action UP Awadhesh Tiwari Traffic Team City Traffic Management Road Clearance Campaign Urban Development Basti Municipal Bulldozer Drive Public Convenience Initiative Uttar Pradesh Civic Action Basti Local Administration


Comments