बलिया में नए जिला कारागार को मिली मंजूरी, 1000 कैदियों की क्षमता

जमीन खरीद के लिए 24 करोड़ की पहली किश्त जारी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बलिया में लंबे समय से प्रस्तावित नए जिला कारागार के निर्माण की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। शासन ने नारायनापाली क्षेत्र में 62.48 एकड़ भूमि खरीद के लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस कारागार की क्षमता 1000 कैदियों की होगी।भूमि खरीद के लिए कुल 38 करोड़ 75 लाख 65 हजार 280 रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है, जिसमें से पहली किश्त के रूप में 24 करोड़ 12 लाख 98 हजार रुपए जारी कर दिए गए हैं।

यह धनराशि जिलाधिकारी के डिपोजिट खाते में रखी जाएगी और निर्विवाद भूमि उपलब्ध होते ही जमीन खरीद की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस परियोजना को लेकर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री व नगर विधायक दयाशंकर सिंह लंबे समय से प्रयासरत थे। उनकी पहल पर वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन यह स्वीकृति मिली है। प्रशासन द्वारा जमीन चिन्हांकन का कार्य पहले ही पूरा कर लिया गया है। महानिरीक्षक कारागार की निगरानी में पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी। जमीन खरीद के बाद कारागार निर्माण का कार्य भी शीघ्र शुरू किया जाएगा।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें