काली माता मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन
वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश चंद्र शुक्ला के प्रयास से एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला के सौजन्य से लगवाई गई इस मंदिर पर हाई मास्क लाइट से भंडारे में रही पर्याप्त लाइट, श्रद्धालुओं में दिखा विशेष उत्साह
अमेठी। विकासखंड शुकुल बाजार कस्बा स्थित प्राचीन काली माता मंदिर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भक्तगणों के सौजन्य से विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माता के दर्शन किए तथा महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।कस्बा वासियों के लिए यह मंदिर आस्था और श्रद्धा का प्रमुख केंद्र है, जहां वर्ष भर धार्मिक गतिविधियां आयोजित होती रहती हैं। भंडारे के दौरान पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर मंदिर परिसर में बेहतर प्रकाश व्यवस्था की भी विशेष चर्चा रही। वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश चंद्र शुक्ला के प्रयासों से एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला के सौजन्य से मंदिर परिसर में मिनी हाई मास्क लाइट लगवाई गई है, जिससे रात के समय भी पूरे परिसर में पर्याप्त उजाला बना रहता है।
इससे श्रद्धालुओं को पूजा-पाठ, आरती एवं अन्य धार्मिक कार्यों में काफी सुविधा मिल रही है।बताया जाता है कि क्षेत्र के कई अन्य धार्मिक स्थलों पर भी इसी प्रकार की प्रकाश व्यवस्था कराई गई है, जिससे श्रद्धालुओं को लाभ मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश चंद्र शुक्ला एवं एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कस्बा के प्रतिष्ठित व्यापारी पुत्तन सेठ, मनोज गुप्ता, श्री भगवान कौशल व अन्य कस्बा वासियो ने बताया कि क्षेत्र के विकास को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता गिरीश चंद्र शुक्ला हमेशा प्रयत्नशील रहते हैं, तथा लोगों के सुख-दुख में भागीदार होते हैं।भंडारे के सफल आयोजन में पुत्तन सेठ श्री भगवान कौशल, संजय कौशल, ननकऊ गुप्ता, मनोज गुप्ता शिवकुमार गुप्ता, अरुण कौशल, महेश गुप्ता, अनिल कौशल सहित स्थानीय श्रद्धालुओं एवं आयोजकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भव्य रूप से संपन्न हुआ।
hindi news update Swatantra Prabhat Lucknow Shukul Bazar Amethi News UP Religious News Hindu Religious Event UP श्रद्धालुओं की भीड़ अमेठी काली माता मंदिर shukul bazar kali mata mandir काली माता भंडारा अमेठी kali mata bhandara amethi धार्मिक भंडारा कार्यक्रम religious bhandara news मंदिर भंडारा आयोजन अमेठी ताजा खबर kali mata mandir event मंदिर परिसर हाई मास्क लाइट bjp leader girish chandra shukla govind narayan shukla mlc amethi local news religious program hindi


Comments