मानसी सिंह बनी डिप्टी जेलर कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान के प्रबंधक ने किया सम्मानित

ए.एच.इंटरकालेज जगदीशपुर के प्रधानाचार्य मानसिंह राठौर की सुपुत्री हैं मानसी सिंह

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

जगदीशपुर अमेठी। अपने कठिन परिश्रम एवं कर्तव्यनिष्ठा से सामाजिक कार्यों मे उत्कृष्ट योगदान देने वाले ए.एच.इंटरकालेज जगदीशपुर के प्रधानाचार्य मानसिंह राठौर एवं इंटरकालेज कालिकन की प्रबंधक मनोरमा सिंह की होनहार सुपुत्री मानसी सिंह ने यूपीपीसीएस परीक्षा क्वालीफाई कर डिप्टी जेलर पद पर नियुक्ति पाकर परिवार एवं जनपद अमेठी का नाम रोशन किया है।
 
निहालगढ़ रेलवे स्टेशन के निकट उनके आवास पर प्रथम आगमन पर जगदीशपुर चौराहे से ही काफी संख्या मे लोगों ने गाजे बाजे के साथ मानसी सिंह का भव्य स्वागत किया उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है दूर सुदूर से लोग उनके आवास पर पहुंचकर मानसी सिंह को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
 
वहीं सामाजिक कार्यों के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट योगदान देने वाली संस्था कृष्णा जन कल्याण सेवा संस्थान रजिस्टर्ड के प्रबंधक समाजसेवी पी के तिवारी ने उनके आवास पर पहुंचकर प्रबुद्धजनो एवं मानसी सिंह के पिता मानसिंह राठौर की उपस्थिति मे बतौर संस्था प्रबंधक मानसी सिंह को सम्मान पत्र एवं डायरी एवं पेन भेंटकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की वहीं उपस्थिति लोगों ने मानसी सिंह को शुभकामनाएं दी और कहा कि यह विशिष्ट उपलब्धि जनपद के लिए गौरवपूर्ण है,मानसी सिंह ने उपस्थित सभी प्रबुद्धजनो का आभार व्यक्त किया एवं प्रिंसीपल मानसिंह राठौर ने सभी आगंतुकों का मुह मीठा कर धन्यवाद किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें