आपातकालीन मरीजों को जाम से बचाने के लिए कानपुर पुलिस की ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था शुरू
एक आपातकालीन मोबाइल नंबर जारी किया गया
कानपुर। कानपुर में आज एक अप्रैल से गंभीर रुप से बीमारी मरीजों को अस्पताल ले जा रहीं एम्बूलैंस को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर जाम से बचाते हुए शीघ्र से शीघ्र अस्पताल पहुंचाया जाएगा। इसके लिए आज ट्रेफिक पुलिस अफसरों, अस्पताल संचालकों, एम्बुलेंस संचालकों और आईएमए के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आहूत की गई थी। जिसमें सभी से फीडबैक लिए गए। तत्पश्चात एक आपातकालीन मोबाइल नंबर जारी किया गया।
अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर डॉ विपिन ताडा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीन कॉरिडोर व्यवस्था के तहत आईसीसीसी कंट्रोल रूम में 24x7 सक्रिय रहेगा। इसके लिए विशेष सेल स्थापित की गई है जो एम्बुलेंस की रियल टाइम मॉनिटरिंग व ट्रैफिक समन्वय करेगा । एम्बुलेंस चालक हेल्पलाइन- सीयूजी नंबर 9454402413 पर कॉल, मैसेज या लाइव लोकेशन साझा कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही संबंधित मार्ग पर ट्रैफिक पुलिस को अलर्ट कर एम्बुलेंस के लिए ट्रैफिक मुक्त रास्ता सुनिश्चित किया जाएगा। संभावित जाम वाले स्थानों पर पूर्व में ही पुलिस बल तैनात कर मार्ग क्लियर कराया जाएगा, जिससे मरीज को शीघ्र अस्पताल पहुँचाया जा सके। अस्पतालों, एम्बुलेंस संचालकों, IMA व CMO के समन्वय से रूट मैप तैयार कर व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जा रहा है।
आज पुलिस कार्यालय स्थित सभागार, कानपुर नगर में आपातकालीन (लाइफ थ्रेटनिंग) परिस्थितियों में मरीजों को शीघ्र, सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से अस्पताल पहुँचाने के उद्देश्य से एक समन्वय गोष्ठी/ बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. विपिन ताडा द्वारा की गई जिसमें पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार, एडीसीपी यातायात कपिल देव सिंह, डॉ. अनुराग (आईएमए), डॉ. आर. के. गुप्ता (एसीएमओ), प्रमुख अस्पताल संचालक, एम्बुलेंस संचालक, यातायात निरीक्षकगण तथा आईसीसीसी एवं ट्रैफिक मीडिया सेल के
अधिकारी उपस्थित रहे ।
swatantra prabhat swatantra prabhat news UP News kanpur news uttar pradesh news hindi news update IMA Kanpur कानपुर समाचार Kanpur Traffic Update Green Corridor Kanpur Ambulance Green Corridor Traffic Police Kanpur Emergency Ambulance Service ICCC Control Room एम्बुलेंस ग्रीन कॉरिडोर ट्रैफिक पुलिस कानपुर मरीजों के लिए ग्रीन कॉरिडोर Emergency Medical Service Ambulance Helpline Hospital Coordination


Comments