सिद्धार्थनगर : विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप, केस दर्ज
सिद्धार्थनगर। जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के कस्बा भवानीगंज में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए इसे हत्या करार दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की शादी करीब तीन साल पहले भवानीगंज निवासी इदरीश के पुत्र अरशद अली के साथ हुई थी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने बहुत ही हंसी खुशी के साथ शादी की थी, लेकिन वैवाहिक जीवन में लगातार तनाव बना रहता था।
मृतका के पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में दामाद अरशद अली पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का कहना है कि अरशद का किसी दूसरी लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच आये दिन कहासुनी और विवाद होता रहता था। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के चलते उनकी बेटी को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या कर दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही भवानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह का कहना है कि मृतका के पिता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया और घटना की जांच की जा रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।
swatantra prabhat news crime news uttar pradesh Postmortem Report Awaited Police Action UP Siddharthnagar Woman Death Case भवानीगंज महिला मौत Suspicious Death UP Arshad Ali Accused Case Dowry Murder Allegation Police Investigation Siddharthnagar Bhawaniganj Thana News Marriage Dispute Case Husband Affair Allegation Family Complaint Police Murder Case Registration Domestic Violence Issue Law and Order Siddharthnagar Rural Crime Incident Women Safety Concern Siddharthnagar Crime Update


Comments