टीईटी अनिवार्यता के खिलाफ शिक्षकों का दिल्ली में प्रदर्शन
केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग
लालगंज (रायबरेली)। शिक्षक हितों को लेकर जिले के शिक्षकों ने राजधानी दिल्ली में अपनी आवाज बुलंद की।रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित विशाल शिक्षक रैली में बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया। रैली का आयोजन टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से किया गया। इसमें देशभर से शिक्षक शामिल हुए। मुख्य मुद्दा पुराने शिक्षकों पर टीईटी परीक्षा अनिवार्य करने के आदेश का विरोध रहा। शिक्षकों ने कहा कि यह आदेश अव्यावहारिक है। इससे वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के भविष्य पर संकट है। उन्होंने इस संबंध में माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पुनर्विचार की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की अपील की। उन्होंने शिक्षक हित में कानून बनाने की मांग उठाई। संघर्ष समिति के जिला उपाध्यक्ष निशांत पांडेय ने बताया कि शुक्रवार को नगर के बेहटा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर से सैकड़ों शिक्षकों का दल दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। रविवार को प्रदर्शन के बाद सभी की सुरक्षित वापसी हो गई है। रैली में यूपीपीएसएस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जटाशंकर वाजपेई ने संबोधन दिया।
उन्होंने शिक्षक एकता पर जोर दिया। संघर्ष समिति के जिला उपाध्यक्ष निशांत पांडेय ने सरकार से सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई। डलमऊ के ब्लॉक अध्यक्ष योगेश सिंह और सरेनी अध्यक्ष राकेश द्विवेदी ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो आंदोलन जारी रहेगा। धरने में कीर्ति मनोहर शुक्ला, दुर्गेश मिश्र, सर्वेश शुक्ला, शिवबोध सिंह, राजेश सिंह, अक्षय दीक्षित, विजयपाल, शैलेंद्र सिंह, अभिषेक मिश्र, जयकरन सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।
swatantra prabhat news TET Mandatory Protest Delhi शिक्षक रैली रामलीला मैदान Teacher Federation India Protest Raebareli Teachers Demonstration TET Anivaryata Virodh Delhi Teacher Rally News Supreme Court Order Review Demand PM Modi Intervention Demand Teacher Rights Protest UP Teachers Movement Ramlila Maidan Protest Nishant Pandey Teacher Leader Jatashankar Vajpayee Address Shikshak Andolan Delhi Education Policy Protest Teacher Unity Campaign Teacher Unity Campaign Law for Teachers Demand Law for Teachers Demand Raebareli Education News Raebareli Education News Teachers Protest Update Teachers Protest Update


Comments