सात दिवसीय शिव पार्वती मंदिर से निकाली कलश यात्रा 

अध्यात्म ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने प्रेरित किया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

बरेली। सात दिवसीय शिवपार्वती अध्यात्म सेवा ट्रस्ट द्वारा रविवार से श्री गणेश महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन का शुभारंभ खंडेलवाल कालेज के एम.डी डाॅ विनय खण्डेलवाल ने किया। 101 कलश धारक महिलाओं ने डिफेंस कालोनी का भ्रमण कर महापुराण कथा को सफल बनाने और क्षेत्र में हो रहे अध्यात्म ज्ञान यज्ञ में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करने प्रेरित किया।
 
 इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्त गण और क्षेत्रवासी कलश यात्रा में शामिल हुए और नाचते-गाते भजन कर क्षेत्र में आस्था का महौल बना रहा कमेटी के संस्थापक इंद्रभान सक्सेना ने बताया कि हमारी संस्था प्रत्येक वर्ष कथा ज्ञान यज्ञ का श्रवण क्षेत्रवासियों को कराती है। 
 
इस बार भारत के प्रमुख कथा व्यास पूज्य उमेश चन्द्र शास्त्री महाराज मुखारविंद संगीतम मय कथा सुनने का सौभाग्य मिला है। रोजाना दोपहर तीन बजे से सायं सात बजे तक कथा सुनाई जाएंगी। इस मौक पर संस्थापक इंद्रभान सक्सेना,डॉ विनय खण्डेलवाल, डॉ मृदुल चौहान,विनोद अग्रवाल, सीमा संमलेना, चंद्रकली सक्सेना संध्या, शशि कश्यप, लताशी, ज्योति सक्सेना, निर्मला सक्सेना, राजेश्वरी आदि भक्तगण मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें