सोनभद्र पुलिस ने किया ऑटो चालकों को यातायात नियमों व सुरक्षा के प्रति जागरूक ,उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने की चेतावनी

ऑटो चालकों को स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में अपने वाहनों में अश्लील गाने/साउण्ड सिस्टम का उपयोग न करें, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के वाहन का संचालन न करें तथा यातायात नियमों एवं रोड अनुशासन का कड़ाई से पालन करें- सोनभद्र पुलिस

राजेश तिवारी Picture
Published On

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

रविवार दिनांक 05.04.2026 को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रांतर्गत बढ़ौली ओवरब्रिज के नीचे ऑटो चालकों से संवाद स्थापित कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस दौरान सभी ऑटो चालकों को स्पष्ट रूप से बताया गया कि किसी भी स्थिति में अपने वाहनों में अश्लील गाने/साउण्ड सिस्टम का उपयोग न करें, बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस (DL) के वाहन का संचालन न करें तथा यातायात नियमों एवं रोड अनुशासन का कड़ाई से पालन करें।

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हादसे में दो मजदूरों की मृत्यु के प्रकरण में सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर  Read More सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट हादसे में दो मजदूरों की मृत्यु के प्रकरण में सुपरवाइजर के खिलाफ एफआईआर 

साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि यदि किसी भी ऑटो में कोई संदिग्ध व्यक्ति बैठे हुए पाया जाए तो तत्काल इसकी सूचना नजदीकी पुलिस को दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

बलरामपुर: नगर के छह मार्गों के लिए 2.58 करोड़ स्वीकृत, जल्द चमकेगी सड़कें Read More बलरामपुर: नगर के छह मार्गों के लिए 2.58 करोड़ स्वीकृत, जल्द चमकेगी सड़कें

इसके अतिरिक्त ऑटो चालकों को यह भी हिदायत दी गई कि अपने वाहनों में लगे साउण्ड सिस्टम को स्वयं हटाना सुनिश्चित करें। साथ ही अवगत कराया गया कि यदि स्वेच्छा से साउण्ड सिस्टम नहीं हटाया गया, तो चेकिंग के दौरान पाए जाने पर संबंधित वाहन को सीज करते हुए विधिक कार्यवाही की जाएगी।

चकपालीनहर पुलिया पर अनियंत्रित ट्रैक्टर नहर में गिरा, बड़ा हादसा टला Read More चकपालीनहर पुलिया पर अनियंत्रित ट्रैक्टर नहर में गिरा, बड़ा हादसा टला

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें