नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
बलरामपुर: नगर के छह मार्गों के लिए 2.58 करोड़ स्वीकृत, जल्द चमकेगी सड़कें
पहली किस्त के रूप में 73.56 लाख रुपये की धनराशि भी जारी हो गई है
रमेश कुमार यादव
बलरामपुर- आदर्श नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू' के प्रयासों से शहर के विकास को नई रफ्तार मिलने वाली है। डूडा (जिला नगरीय विकास अभिकरण) ने नगर के छह महत्वपूर्ण मार्गों पर सीसी रोड और नाली निर्माण के लिए 2 करोड़ 58 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। योजना को धरातल पर उतारने के लिए पहली किस्त के रूप में 73.56 लाख रुपये की धनराशि भी जारी हो गई है।
अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस ने बताया कि स्वीकृत बजट से शहर के विभिन्न वार्डों में बदहाल रास्तों और जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। इसके तहत नई बस्ती वार्ड में प्लेवे स्कूल से लेकर सोनू चौहान के मकान तक सीसी सड़क व नाली बनाई जाएगी। वहीं, खलवा दक्षिणी वार्ड में बबलू के मकान से लेकर संत गुरु रविदास मंदिर होते हुए राम सहाय के घर तक निर्माण कार्य होगा।
इन इलाकों की बदलेगी सूरत:
प्रशासनिक मंजूरी के अनुसार, विशुनीपुर रिजर्व वार्ड में मिठाई लाल के घर से हरि के घर तक और मुरली के घर से शमशान मोड़ तक सड़क व नाली का निर्माण होगा। नई बस्ती में सकुर के मकान से अजय सिंह पिंकू के मकान तक मरम्मत व स्लैब का कार्य कराया जाएगा। इसके अलावा, तुलसी पार्क वार्ड में बब्बल पांडे के घर से डॉ. अर्चना गुप्ता के आवास तक सीसी रोड का निर्माण प्रस्तावित है।
नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सभी स्वीकृत कार्यों को जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण पूरा होने के बाद नगरवासियों को आवागमन और जल निकासी की बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
swatantra prabhat Infrastructure Development UP Balrampur Nagar Palika Development CC Road Construction Balrampur DUDA Balrampur Project Dhirendra Pratap Singh Dhiru Balrampur Municipal Council UP Urban Development News Drain Construction Balrampur Balrampur City Development Nagar Palika Project UP बलरामपुर नगरपालिका विकास सीसी रोड निर्माण बलरामपुर नाली निर्माण योजना डूडा योजना बलरामपुर डॉ धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू नगर परिषद बलरामपुर नई बस्ती वार्ड निर्माण तुलसी पार्क वार्ड सड़क


Comments