नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

निर्धारित लक्ष्य समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य कराये जाये पूर्ण-जिलाधिकारी

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश- 

जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। 

समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने एन0आर0एल0एम0 समूह के खाते बैंकों में खोलने व उन्हें लोन उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा की, श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होने श्रम प्रर्वतन अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के आयुष्मान कार्ड प्राथमिकता के आधार पर बनाया जाना सुनिश्चित करें।इसी प्रकार से उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना के भी प्रगति की समीक्षा की और उपायुक्त उद्योग एवं एल0डी0एम0 को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों के पत्रावलियों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये।

रसोई गैस सिलेंडर को सुबह से एजेंसियों मे लंबी कतार Read More रसोई गैस सिलेंडर को सुबह से एजेंसियों मे लंबी कतार

समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्याें के प्रगति में तेजी लायी जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्राचार करनाा सुनिश्चित किया जायेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. संतोष सिंह को किया सम्मानित Read More मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. संतोष सिंह को किया सम्मानित

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी संतपाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक जय राम सिंह, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहे।

सरयू में नहाने गया 14 वर्षीय अमन लापता, गहरे पानी में डूबने की आशंका; रातभर चला रेस्क्यू, SDRF टीम खोज में जुटी Read More सरयू में नहाने गया 14 वर्षीय अमन लापता, गहरे पानी में डूबने की आशंका; रातभर चला रेस्क्यू, SDRF टीम खोज में जुटी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें