कोन पुलिस को मिली सफलता, वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

भेजा न्यायालय, क्षेत्र में चर्चा का विषय

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

कोन /सोनभद्र- 

वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोन पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी ओबरा के मार्गदर्शन में चल रहे गिरफ्तारी अभियान के क्रम में थाना कोन पुलिस टीम ने मा. न्यायालय विशेष न्यायाधीश सोनभद्र द्वारा जारी वारंट के आधार पर वारंटी अभियुक्त विवेक कुमार उर्फ विकाश पुत्र नन्दलाल उर्फ नन्दु निवासी बगिया थाना कोन जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत चोरी की योजना बना रहे 02 अभियुक्त गिरफ्तार Read More ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत चोरी की योजना बना रहे 02 अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध एसटी नंबर 499/25 में धारा 115(2), 352, 351(2) बीएनएस तथा 3(1)(द), ध व 3(2)VA एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज है। कोन पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक Read More मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें