सोनभद्र पुलिस का कड़ा प्रहार, ओवरलोडिंग प्रकरण में दबंगई पड़ी भारी

सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज व धमकी पर 05 अभियुक्त गिरफ्तार, 02 स्कॉर्पियो वाहन सीज

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

दिनांक 28.03.2026 को रात्रि लगभग 10:00 बजे एक सफेद स्कॉर्पियो वाहन (UP64AQ4787) में सवार व्यक्तियों द्वारा चेकिंग में लगे अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई तथा ओवरलोड वाहनों को छोड़ने हेतु दबाव बनाते हुए धमकी दी गई।

सामाजिक पूँजी’ से बदली गाँव की तस्वीर, सोशल  कैपिटल क्रेडिड्स कार्यक्रम का सफल समापन, प्रतिभागियों को किया सम्मानित Read More सामाजिक पूँजी’ से बदली गाँव की तस्वीर, सोशल कैपिटल क्रेडिड्स कार्यक्रम का सफल समापन, प्रतिभागियों को किया सम्मानित

 

घर में घुसकर चोरी करने वाला  चोर गिरफ्तार Read More घर में घुसकर चोरी करने वाला  चोर गिरफ्तार

सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को रोककर 04 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक अभियुक्त मौके से फरार हो गया।

साइकिल से माँ पूर्णागिरी के द्वार चले कुढ़ौली के युवा रिठौरा में हुआ भव्य स्वागत Read More साइकिल से माँ पूर्णागिरी के द्वार चले कुढ़ौली के युवा रिठौरा में हुआ भव्य स्वागत

 

इस संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 238/2026 धारा 3(5), 121(1), 351(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। साथ ही प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन को सीज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण जयदेव पाण्डेय पुत्र अरविन्द पाण्डेय, निवासी प्रभापुरम, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, हिमांशु पुत्र अशोक, निवासी पुसौली, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, विकास सिंह पुत्र राजकुमार सिंह, निवासी पकरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, बबलू शुक्ला पुत्र सुदर्शन शुक्ला, निवासी नई बाजार, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र। 

फरार अभियुक्त राहुल तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी, निवासी (पता अज्ञात)

इसी क्रम में दिनांक 28.03.2026 को रात्रि लगभग 11:15 बजे लोढ़ी टोल प्लाजा के पास उपखनिज से लदे वाहन संख्या UP64BT2221 की चेकिंग के दौरान वाहन ओवरलोड पाया गया।

वाहन स्वामी विनोद कुमार सिंह द्वारा स्कॉर्पियो वाहन (UP64AS2100) से मौके पर आकर खनन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की गई।उक्त प्रकरण में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0 239/2026 धारा 121(1), 352 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर वाहन स्वामी विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन (UP64AS2100) को भी सीज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त विनोद कुमार सिंह (वाहन स्वामी) पुत्र कमला प्रसाद सिंह निवासी ग्राम बहुआर थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 38 वर्ष।गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 दिनानाथ, हे0का0 नन्दलाल,हे0का0 जयराम राय, का0 रमेश कुमार, का0 रुपेश कुमार शामिल रहे। 

जनपद पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने, अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा अवैध खनन/ओवरलोडिंग में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार