जिला कांग्रेस गोरखपुर ने मनाई बाबू जगजीवन राम और निषादराज गुहा की जयंती ,सामाजिक न्याय और समानता के प्रतीक महापुरुषों को श्रद्धांजलि,

जिलाध्यक्ष तिवारी बोले- उनके विचार आज भी प्रासंगिक

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

जिला ब्युरो कार्यालय (गोरखपुर) उत्तर प्रदेश

गोरखपुर, 5 अप्रैल: जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर के कार्यालय पर आज पूर्व उपप्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक बाबू जगजीवन राम जी तथा रामायण के प्रसिद्ध निषादराज गुहा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन एवं योगदान को स्मरण किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने बाबू जगजीवन राम जी के सामाजिक न्याय के संघर्ष और निषादराज गुहा के भक्ति एवं सेवा भाव को याद किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित, शोषित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने देश की राजनीति में सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को मजबूती से स्थापित किया। उनका जीवन हर वर्ग के लिए प्रेरणा स्रोत है।

तिवारी जी ने आगे कहा, “आज जब समाज में विभाजन और असमानता बढ़ाने की कोशिशें हो रही हैं, उस समय बाबू जगजीवन राम जी के विचार और भी प्रासंगिक हो जाते हैं। कांग्रेस पार्टी उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बाबूजी केवल एक नेता नहीं थे, बल्कि करोड़ों वंचितों के विश्वास, संघर्ष और आत्मसम्मान के प्रतीक थे। उनका योगदान सदैव देश और समाज को प्रेरित करता रहेगा।”

जीटी रोड पर अवैध दुकानों पर कार्रवाई चलती रहेगी Read More जीटी रोड पर अवैध दुकानों पर कार्रवाई चलती रहेगी

निषादराज गुहा को याद करते हुए कांग्रेस नेताओं ने उनके रामभक्ति, निषाद समाज की सेवा और सामाजिक सद्भाव के संदेश पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर प्रमोद नायक, सतेंद्र निषाद, श्रीश उपाध्याय, खजनी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, उत्कर्ष पाण्डेय, संतोष उपाध्याय, पानमती शर्मा, राजेश निषाद, पूनम पाण्डेय, जय नारायण शुक्ल, रामनगीना साहनी, रामसमुझ सावरा, इंदु भूषण शुक्ल, एडवोकेट प्रदीप पटेल, शिवम् सिंह सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भालूकुदर लर्निंग सेंटर का प्रथम वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने कहानी-कविता और नृत्य से बांधा समां Read More भालूकुदर लर्निंग सेंटर का प्रथम वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने कहानी-कविता और नृत्य से बांधा समां

P- - 1कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र के समक्ष एक मिनट मौन रखकर किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर सामाजिक न्याय को मजबूत करने और कांग्रेस के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित Read More मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक हुई आयोजित

Post Comments

Comments