अनपरा पुलिस व शक्तिनगर की संयुक्त टीम द्वारा एसओजी के सहयोग से लूट की घटना का सफल अनावरण, पुलिस मुठभेड़ में 02 अभियुक्त घायल सहित 05 अभियुक्त गिरफ्तार
कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा, 02-02 अदद जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस, लूटा गया माल व घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
अनपरा थाना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 27.03.2026 को भारत फाइनेंस कम्पनी के कलेक्शन एजेंट से चार अज्ञात अपराधियों द्वारा, जो दो मोटरसाइकिल पर सवार थे, लूट की घटना कारित की गई थी। घटना में अपराधियों द्वारा ₹63,000/- नकद, टैबलेट, बायोमेट्रिक मशीन, मोबाइल फोन, कलेक्शन डायरी एवं अन्य आवश्यक कागजात से भरा बैग लूट लिया गया था।

उक्त प्रकरण के संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-75/2026, धारा 304(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर धारा 304(2) बीएनएस को लोप करते हुए धारा 309(4) बीएनएस में परिवर्तित किया गया तथा बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।
घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक अनपरा व थानाध्यक्ष शक्तिनगर के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया।दिनांक 01.04.2026 को समय करीब 22:00 बजे मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार संदिग्ध व्यक्ति मिर्चाधुरी की ओर से अनपरा की तरफ आ रहे हैं।
Read More पडरौना: “गैस उपभोक्ताओं को न हो परेशानी, ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त कार्रवाई हो” — राजन जायसवाल सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। घेराबंदी के दौरान कुबरी पहाड़ी के पास बदमाशों द्वारा अपने आप को घिरता देख, भागने के प्रयास में पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें दो अभियुक्त संजय यादव पुत्र राजेश यादव व पंकज श्रीवास्तव पुत्र राम प्रवेश लाल निवासीगण झिरकाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र के बायें पैर में गोली लगने से घायल हो गए ।
Read More लालगंज पुलिस की कार्यशैली पर उठा सवाल, खूंखार बहरूपिया रमेश चौधरी के सामने नतमस्तक हुआ कानून मौके से दो अन्य अभियुक्त धीरज यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी झिरगाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र व हरिओम जायसवाल पुत्र प्रदीप जायसवाल निवासी कोटा थाना चोपन जनपद सोनभद्र, को भी गिरफ्तार किया गया, कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा, 02-02 अदद जिंदा कारतूस व खोखा कारतूस, लूटा गया माल व घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया। घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु पुलिस अभिरक्षा में डिबुलगंज अस्पताल भेजा गया है, जहां से दोनों घायल अभियुक्तों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहां दोनों इलाजरत है। मौके पर फॉरेंसिक टीम साक्ष्य संकलन एवं उच्चाधिकारीगण मौका मुआयना किया गया है।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-87/2026 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है। पूछताछ में अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि उक्त लूट की घटना व साजिश चन्द्रेश यादव पुत्र बटेश्वर यादव निवासी झिरकाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से कारित की गई थी। चन्द्रेश यादव पूर्व में भारत फाइनेंस कम्पनी में काम कर चुका है, जिसे पता था कि दिन शुक्रवार को कलेक्शन जाता है। पूछताछ में यह भी पता चला कि धीरज यादव पीजी कॉलेज ओबरा में छात्रसंघ महामंत्री भी रह चुका है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण क्रमश:- संजय यादव पुत्र राजेश यादव झिरकाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष। (पुलिस मुठभेड़ में घायल), पंकज श्रीवास्तव पुत्र राम प्रवेश लाल निवासी झिरकाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 28 वर्ष। (पुलिस मुठभेड़ में घायल), धीरज यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी झिरगाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 27 वर्ष।, हरिओम जायसवाल पुत्र प्रदीप जायसवाल निवासी कोटा थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 26 वर्ष, चन्द्रेश यादव पुत्र बटेश्वर यादव निवासी झिरकाडंडी थाना कोन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 29 वर्ष ,सजिशकर्ता, पूछताछ के पश्चात गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के पास से
02 अदद अवैध तमंचा, 02 अदद जिंदा कारतूस व 02 अदद खोखा कारतूस, लूट की घटना से संबंधित नकद ₹28,500/- , 01 अदद बायोमेट्रिक मशीन , 01 अदद टैबलेट, 03 अदद मोबाइल फोन, कलेक्शन डायरी एवं अन्य दस्तावेज , घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय थाना अनपरा , उ0नि0 कमल नयन दुबे थानाध्यक्ष शक्तिनगर, उ0नि0 संतोष कुमार, उ0नि0 अशोक कुमार सिंह थाना अनपरा , हे0का0 रामू राजभर, हे0का0 अनिष कुमार, हे0का0 संजय कुमार थाना अनपरा , का0 रमेश गोड़, का0 शशि भूषण, का0 अजीत कुमार शामिल रहे।


Comments