ओबरा शहर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का भव्य शुभारंभ, कार्यकर्ताओं ने जाना भाजपा का गौरवशाली इतिहास

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान का भव्य शुभारंभ

राजेश तिवारी Picture
Published On

ओबरा/ सोनभद्र-

 भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के वैचारिक कौशल विकास हेतु ओबरा मण्डल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 का शंखनाद हो गया है। स्थानीय राम मंदिर प्रांगण स्थित मानस भवन में आयोजित इस मण्डल प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र का उद्घाटन गरिमामयी उपस्थिति के बीच संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री संजीव गौंड, विशिष्ट अतिथि एवं जिला प्रभारी अनिल सिंह, चोपन ब्लॉक प्रमुख लीला देवी गौंड तथा जिला उपाध्यक्ष विशाल पाण्डेय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

अतिथियों ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर सत्र की शुरुआत की।कार्यक्रम के आरंभ में ओबरा मण्डल अध्यक्ष ने उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने प्रशिक्षण वर्ग में आए। जिला कार्यसमिति के सदस्यों शक्ति केंद्र के संयोजकों, मण्डल पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों, रजिस्ट्रेशन कराने वाले निष्ठावान कार्यकर्ताओं का परिचय कराया और संगठन के प्रति उनके समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता अनिल सिंह (जिला प्रभारी) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा का इतिहास और विकास विषय पर विस्तार से चर्चा करते हुए पार्टी की वैचारिक यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किन परिस्थितियों में जनसंघ का उदय हुआ।आपातकाल से लेकर पार्टी के पुनर्गठन तक की चुनौतियां।दो सीटों से शुरू हुआ सफर आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने तक कैसे पहुँचा।यह प्रशिक्षण केवल एक औपचारिक बैठक नहीं है, बल्कि कार्यकर्ताओं के लिए अपनी जड़ों और विचारधारा को समझने का एक स्वर्णिम अवसर है।

तहसीलदार अभय राज फर्जी मामले निपटाने मे माहिर गलत रिपोट लगाकर भ्रष्टाचार का दिए सुबूत Read More तहसीलदार अभय राज फर्जी मामले निपटाने मे माहिर गलत रिपोट लगाकर भ्रष्टाचार का दिए सुबूत

अनिल सिंह, मुख्य वक्तामुख्य अतिथि समाज कल्याण मंत्री संजीव गौंड ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस अभियान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण वर्ग 24 घंटे की एक निरंतर प्रक्रिया है, जिसमें विभिन्न सत्रों के माध्यम से अलग-अलग वक्ता कार्यकर्ताओं को संगठन, कार्यपद्धति और सरकार की उपलब्धियों के बारे में प्रशिक्षित करेंगे। इस अवसर पर मण्डल के समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में ऊर्जावान कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने आगामी चुनावों और संगठन विस्तार के संकल्प के साथ प्रशिक्षण में भाग लिया।

उर्वरक की अनियमित बिक्री पर विक्रेता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज Read More उर्वरक की अनियमित बिक्री पर विक्रेता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार