रामपुर बरकोनिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के मामले में फरार 02 अभियुक्त 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

आभूषण व नगदी बरामद, लोगों ने ली राहत की सांस

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री राज सोनकर के पर्यवेक्षण में थाना रामपुर बरकोनिया पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए चोरी के मामले में फरार 02 अभियुक्तों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया गया।

थाना रामपुर बरकोनिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2026 धारा 331(4), 305, 317(2) बीएनएस से संबंधित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में दिनांक 29.03.2026 को समय 08:10 बजे मुखबिर की सूचना पर हसुआ नदी पुल के पास ग्राम करवनिया से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रयागराज में वकील के घर लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए चोर Read More प्रयागराज में वकील के घर लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुए चोर

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर उनके कब्जे से एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी चांदी की पायल एवं ₹1500/- नगद बरामद किया गया। पूछताछ के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।

लालगंज पुलिस को खुली चुनौती दे रहा सस्पेंड सफाईकर्मी और बहरूपिए 'प्रधान' का खूनी खेल Read More लालगंज पुलिस को खुली चुनौती दे रहा सस्पेंड सफाईकर्मी और बहरूपिए 'प्रधान' का खूनी खेल

गिरफ्तार अभियुक्तगण अजय कुमार पुत्र रामसूरत, निवासी ग्राम लेड़ुआ, थाना रामपुर बरकोनिया, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष, लवकुश पुत्र महेन्द्र, निवासी ग्राम पड़री कला, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 22 वर्ष।

साइकिल से माँ पूर्णागिरी के द्वार चले कुढ़ौली के युवा रिठौरा में हुआ भव्य स्वागत Read More साइकिल से माँ पूर्णागिरी के द्वार चले कुढ़ौली के युवा रिठौरा में हुआ भव्य स्वागत

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव, थाना रामपुर बरकोनिया सोनभद्र, उ0नि0 रामनिवास यादव , हे0का0 संजय प्रताप सिंह , हे0का0 अजित कुमार सिंह , का0 सुनील कुमार शामिल रहे। 

जनपद पुलिस द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाहियां जारी रहेंगी।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार