नैनी पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था पुलिस के अनुसार 9 मई 2024 को वादी किशोर कुमार वैश्य

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
नैनी, प्रयागराज ।
 
नैनी पुलिस ने चोरी के एक पुराने मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को बंधा कट के पास से पकड़ लिया।थाना नैनी में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 296/2024 धारा 457/380 भादवि से संबंधित वांछित अभियुक्त दिनेश पुत्र सोहन बंशकार, निवासी धरिकार बस्ती मनौरी गांव, थाना पूरामुफ्ती जनपद प्रयागराज (उम्र लगभग 40 वर्ष) को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
 
पुलिस के अनुसार आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था पुलिस के अनुसार 9 मई 2024 को वादी किशोर कुमार वैश्य, निवासी विवेक नगर, नैनी, प्रयागराज ने थाना नैनी में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखा सामान और लैपटॉप चोरी कर लिया। इस संबंध में थाना नैनी में मुकदमा दर्ज किया गया था।
 
मामले में पहले ही एक आरोपी शनि उर्फ दिलेश्वर को 26 जुलाई 2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। इसी मामले में वांछित चल रहे दूसरे आरोपी दिनेश को पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर बंधा कट के पास से गिरफ्तार कर लिया।
 
आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी दिनेश के खिलाफ विभिन्न थानों में चोरी, आबकारी और अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं।अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना नैनी के प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम,उपनिरीक्षक श्रीराम उपाध्याय,उपनिरीक्षक आशीष यादव तथा कांस्टेबल अभिनंदन चौरसिया की टीम द्वारा की गई।पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार