भूमि विवाद में दबंगई, बोर्ड उखाड़ने के विरोध पर जान से मारने की धमकीं

फतेहपुर जनपद के बिदकीं कोतवाली क्षेत्र के जूराखेडा गांव निवासी रमेश सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संबाद दाता
घाटमपुर।
 
साढ़ थाना क्षेत्र के हाजीपुर कदीम गांव में भूमि विवाद को लेकर दबंगों द्वारा सूचना बोर्ड उखाड़कर जबरन कब्जा करने का मामला सामने आया है,, विरोध करने पर पीड़ित पक्ष को मारपीट और जान से मारने की धमकीं दी गई, मामले में पुलिस ने नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है,
 
फतेहपुर जनपद के बिदकीं कोतवाली क्षेत्र के जूराखेडा गांव निवासी रमेश सिंह की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार साढ़ थाना क्षेत्र की नरवल तहसील अंतर्गत राजस्व गांव हाजीपुर कदीम में उनकी भूमि स्थित है,उसी भूमि पर उनके पुत्र राजीव कुमार का एक सूचना बोर्ड लगा हुआ था,
 
आरोप है कि बीतें दिनों मुल्लाखेडा गांव निवासी शिवेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र यादव,मोहर यादव,मनोज यादव, तथा उनके साथ आएं तीन चार अज्ञात लोग वाहनों से मौके पर पहुंचे और जबरन सूचना बोर्ड उखाड़कर कर अपने साथ ले गए, घटना की जानकारी मिलने पर जब पीड़ित पक्ष के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे, और विरोध किया
 
तो आरोपियों ने मारपीट पर आमादा होते हुए जान से मारने की धमकीं दी,और मौके से फरार हो गए, साढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चार नामजद और तीन चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

About The Author

Post Comments

Comments