नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
सड़क किनारे खड़े ट्रक में लगी भीषण आग,मची अफरा तफरी
समारोह के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी प्रयागराज
स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट
नैनी,प्रयागराज।
नैनी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत विकास खंड चाका मुख्यालय के पास रीवा राजमार्ग स्थित डभांव में सड़क किनारे रविवार दोपहर खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड स्टेशन नैनी को दी।
सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग इतनी भीषण थी कि रीवा राजमार्ग पर दोनों तरफ से आने वाले वाहन रुक गए, जिससे कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई।घटना की जानकारी मिलते ही नैनी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया।
ट्रक चालक, जो कि चित्रकूट जनपद के मऊ थाना क्षेत्र का निवासी बताया गया है, वह ट्रक खड़ा कर मिस्त्री बुलाने गया था। इसी दौरान अचानक ट्रक में आग लग गई। ट्रक के मालिक अनिल सिंह बताए जा रहे हैं।
prayagraj prayagraj news Naini truck fire incident Dabhanv near Chaka block headquarters on Rewa Highway Sunday afternoon truck parked on roadside caught fire suddenly large flames caused panic among nearby residents locals alerted Naini Fire Brigade fire brigade arrived promptly and controlled the blaze after strenuous efforts fire was intense enough to stop traffic on both sides of Rewa Highway temporary traffic jam occurred Naini Police arrived to manage the situation truck driver (resident of Mau police station area Chitrakoot district) had left truck to call a mechanic when fire broke out truck owner identified as Anil Singh no casualties reported

Comments