नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
होली पर शिवद्वार मंदिर में उड़े जमकर रंग गुलाल, हर हर महादेव के जयकारों से हुआ गुंजायमान
होली के अवसर पर शिवद्वार मंदिर में धूम धाम से मना रंगोत्सव कार्यक्रम , लोगों ने दिया एक दूसरे को महापर्व की बधाई और किया लोककामनाएं की प्रार्थना
ब्यूरो रिपोर्ट
घोरावल/ सोनभद्र -
जनपद सोनभद्र के अति लोकप्रिय मंदिर उमा महेश्वर विराजमान विग्रह शिवद्वार मन्दिर पर पूर्व सूचना के अनुसार होली महापर्व पर रंगोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम के आयोजक शिव पार्वती प्राचीन काशी सेवा समिति एवं संचालक प्रधान पुजारी की टीम व सुबास गिरी प्रधान पुजारी के नेतृत्व में शिवद्वार धाम में हिमांशु गिरी,शिवम गिरी,सूर्यकांत दुबे,राघवेंद्र गिरी के कुशल मार्गदर्शन में प्रातः काल मंगला आरती भस्म आरती और रंग गुलाल के साथ शुरू हुई ।
जिसके क्रम में दिन भर चला प्रसाद वितरण कार्यक्रम।जिसमें मिश्राबू,ठंडई, भांग,गोझिया,मिठाइयां आदि प्रमुख रूप से रहा । जानकारी के अनुसार उक्त कार्यक्रम रंगभरी एकादशी पर कार्यक्रम की बैठक आहूत कि गई थी ,जिसमें शिव पार्वती प्राचीन काशी सेवा समिति एवं प्रधान पुजारी टीम की समन्वयक प्रमुख रहे। बैठक में सर्वसहमति से होली महोत्सव मनाने का रूप रेखा तय हुआ । समिति के ओर से श्रीकांत दुबे उपाध्यक्ष एवं प्रधान पुजारी सुबास गिरी ने देश वासियों को होली महापर्व कि हार्दिक शुभकामनाए दी और लोककल्याण के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया।

Comments