नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
आर बी एल चिल्ड्रेन एकेडमी का वार्षिक उत्सव का हुवा आयोजन
कार्यक्रम को विद्यालय के प्रबंधक सहित अध्यापक और बच्चो को सराहा
मनकापुर गोण्डा : विधानसभा क्षेत्र गौरा के अंतर्गत विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने पंडित रामबली लालता प्रसाद चिल्ड्रेन एकेडमी, मोकलपुर धर्मेंद्र नगर , जनपद गोंडा के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित होकर छात्र-छात्राओं की विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षिक प्रस्तुतियों का अवलोकन किया तथा उनकी प्रतिभा का उत्साहवर्धन करते हुए शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम मे शिक्षा के प्रति बच्चो को जानकारी देते हूए कहा कि शिक्षा अनमोल रत्न है शिक्षा ऐसी अमूल्य निधि है जिसे प्राप्त कर बच्चो के अंदर चहु मुखी विकास होता है अतः सभी बच्चो को उचित शिक्षा प्राप्त करना जरूरी है शिक्षा से ही व्यक्ति का हर जगह सम्मान होता है साथ ही साथ बच्चो द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम को विद्यालय के प्रबंधक सहित अध्यापक और बच्चो को सराहा।
तथा विद्यालय द्वारा आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता मे सर्वोत्तम अंक प्रदान करने वाले प्रथम स्थान प्राप्त छात्र को पुरस्कार स्वरूप साईकिल प्रदान किया तथा द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को पुरस्कार स्वरूप घड़ी, मूमेंटो प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया विद्यालय परिवार द्वारा विधायक गौरा को गणेश भगवान की प्रतिमा और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। और उपस्थित क्षेत्रीय पत्रकार,गणमान्य व्यक्तियों को अंग वस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।और विद्यालय के प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार पाठक ने आए हूए गणमान्य व्यक्तियों को आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विक्रम वर्मा, आशीष तिवारी, प्रवीन मिश्रा, शैलेन्द्र कौशल श्रीवास्तव मोहम्मद खालिद, अशोक श्रीवास्तव सहित अधिकांश गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक एवं छात्र छात्राए मौजूद रहे।
स्वतंत्र प्रभात School Cultural Program उत्तर प्रदेश शिक्षा समाचार RBL Children Academy आर बी एल चिल्ड्रेन एकेडमी Annual Function Gonda वार्षिक उत्सव गोंडा Mankapur Event मनकापुर कार्यक्रम Gaura MLA Prabhat Kumar Verma विधायक प्रभात कुमार वर्मा विद्यालय सांस्कृतिक कार्यक्रम Student Talent Showcase छात्र प्रतिभा प्रदर्शन Education Awareness Speech शिक्षा जागरूकता संबोधन Prize Distribution Ceremony पुरस्कार वितरण समारोह General Knowledge Competition सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता Cycle Award Student साइकिल पुरस्कार छात्र Academic Excellence Gonda शैक्षिक उत्कृष्टता गोंडा Dharmendra Kumar Pathak धर्मेंद्र कुमार पाठक Local Education News UP Community Participation Event सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम

Comments