नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
होली पर शांति व्यवस्था कायम रखने को सी ओ ने किया भ्रमण
कहा यदि शांतिपूर्वक पर्व मनाओगे तो प्रशासन सहयोग करेगा
बरेली/ तनावपूर्ण स्थिति वाले ग्रामों का क्षेत्राधिकार निलेश मिश्रा ने प्रभारी निरीक्षक वेद सिंह के साथ गांव केला डाडीका भ्रमण किया क्योंकि इस गांव में एक विवाद दो समुदायों के बीच मस्जिद को लेकर चल रहा है जिसके मध्य नजर प्रशासन की गांव केला डंडी पर विशेष नजर है क्योंकि किसी भी तरह का कोई व्यवधान उत्पन्न ना हो क्योंकि इस बार होली का पर्व एवं रमजान एक साथ हो रहे हैं।
इसलिए प्रशासन की कड़ी नजर इस गांव पर टिकी है इसी के साथ इसी थाना क्षेत्र के गांव करुआ साहिबगंज में भी होली का त्योहार मनाने के लिए इस गांव में भी कई बार तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हुई जिसको देखते हुए क्षेत्राधिकार निलेश मिश्रा ने इस गांव का भी निरीक्षण किया और दोनों समुदायों के लोगों से बात कर शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील की और कहा यदि शांतिपूर्वक पर्व मनाओगे तो प्रशासन सहयोग करेगा।
और प्रशासन को यदि परेशान करने का प्रियतन करोगे तो खुराफात करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी इसलिए पर्व को शांतिपूर्वक मनाएं किसी भी तरह की कोई नई परंपरा ना डालें जिससे सामने वाले को आपत्ति हो भाईचारे के साथ रमजान एवं होली का पर्व मनाए इसके लिए आज क्षेत्राधिकार निलेश मिश्रा ने प्रभारी निरीक्षक क्यों लड़िया वेद सिंह के साथ थाना क्षेत्र के दोनों गांव केला डाडी और करुआ साहिबगंज का निरीक्षण कर शांतिपूर्वक पर्व मनाने की अपील जनता से की।
स्वतंत्र प्रभात Uttar Pradesh Local News Law and Order UP Bareilly Police Alert Holi Ramzan Security CO Nilesh Mishra Visit Kela Dandi Village News Karua Sahibganj Update Peace Appeal Bareilly Holi Festival Security Ramzan 2026 Update Communal Harmony News Ved Singh SHO Rural Area Police Patrol Festival Security Arrangement UP Administration Alert Sensitive Village Inspection Shanti Vyavastha Appeal Police Flag March News भाईचारा बनाए रखें

Comments