Kushinagar: अंबेडकर जयंती पर अपनी जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने का लिया संकल्प

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

उपेंद्र कुशवाहा

पड़रौना, कुशीनगर। अंबेडकर जयंती के अवसर पर अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। अपनी जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रामेश्वर कुशवाहा ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और कहा कि पार्टी उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, वरिष्ठ प्रवक्ता एवं अधिवक्ता सज्जन गुप्ता ने भी अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके विचारों को आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक बताया।

महिला जिला अध्यक्ष आसमा परवीन ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के पिछड़े वर्गों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया था, जिसे अपनाने की आज भी आवश्यकता है। इस अवसर पर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष जनार्दन कुशवाहा, सिंहासन कुशवाहा, रमेश मद्धेशिया, विकास कुशवाहा, हीरा प्रसाद, दीपू ब्याहुत, हरिनंदन कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। दूसरी ओर, बहुजन समाज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश गौतम के नेतृत्व में भी डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों और आमजन को स्टार लगाकर मिठाई एवं पानी का वितरण भी किया गया। इस दौरान सुभाष भास्कर सहित कई लोग उपस्थित 

About The Author

Post Comments

Comments