पुलिस अधीक्षक ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण के दिए कड़े निर्देश

क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के दिये निर्देश - पुलिस अधीक्षक

राजेश तिवारी Picture
Published On

ब्यूरो रिपोर्ट

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई/जनता दर्शन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता, संवेदनशीलता एवं पूर्ण तत्परता के साथ सुना गया। कार्यक्रम के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी, साइबर धोखाधड़ी, राजस्व प्रकरणों एवं अन्य पुलिस संबंधी मामलों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं।

पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक प्रकरण का स्वयं संज्ञान लेते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट एवं कठोर निर्देश प्रदान किए।

आरटीसी सोनभद्र में प्रशिक्षु आरक्षियों की परीक्षा सम्पन्न, विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित Read More आरटीसी सोनभद्र में प्रशिक्षु आरक्षियों की परीक्षा सम्पन्न, विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को किया गया सम्मानित

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण एवं तथ्यपरक जांच की जाए तथा पीड़ितों को की गई कार्यवाही से समय पर अवगत कराया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही, विलंब या उत्पीड़न पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी भी दी गई। जिन मामलों में त्वरित हस्तक्षेप आवश्यक है, उनमें तत्काल विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बिस्कोहार  में भाजपा ने चलाया 'गांव बस्ती चलो' अभियान Read More बिस्कोहार  में भाजपा ने चलाया 'गांव बस्ती चलो' अभियान

जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस और जनता के मध्य विश्वास, संवाद एवं पारदर्शिता को सुदृढ़ करने का प्रभावी माध्यम है। आमजन की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष एवं संतोषजनक समाधान ही पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

साइबर ठगी पर चोपन पुलिस का सख्त प्रहार ,ठगी के रुपये  पीड़ित को कराये वापस, पीड़ित सहित अन्य लोगों ने किया प्रसंशा Read More साइबर ठगी पर चोपन पुलिस का सख्त प्रहार ,ठगी के रुपये पीड़ित को कराये वापस, पीड़ित सहित अन्य लोगों ने किया प्रसंशा

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार