श्रीभूमि जिले के दूल्लभछड़ा में वर्चुअल माध्यम से एसबीआई की नई शाखा का उद्घाटन

सांसद कृपनाथ मालाह और बैंक प्रबंधक द्वारा उद्घाटन किया गया

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

श्रीभूमि- असम के State Bank of India (SBI) की नई शाखाओं के उद्घाटन समारोह गुवाहाटी सर्कल से चेयरमैन, MD, चीफ जनरल मैनेजर सहित GM की उपस्थिति में विभिन्न जिलों में लाइव वर्चुअल माध्यम से संपन्न किया गया। इसी क्रम में श्रीभूमि जिले के दूल्लभछड़ा में SBI की नई शाखा का उद्घाटन भी वर्चुअल माध्यम से किया गया। उक्त कार्यक्रम में श्रीभूमि जिले के लोकप्रिय सांसद कृपानाथ माल्लाह  और दूल्लभछड़ा शाखा के प्रबंधक हितेश देवबर्मा सहित विशिष्ट व्यक्ति उपस्थित होकर वर्चुअल माध्यम से शाखा का औपचारिक उद्घाटन किया।
 
कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी स्थानीय वरिष्ठ व्यक्ति उपस्थित थे। उद्घाटन भाषण में सांसद कृपानाथ मालाह ने कहा कि इस पहल से क्षेत्र के लोगों की बैंकिंग सेवाएं और अधिक मजबूत होंगी और सामान्य ग्राहकों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना संभव होगा। उन्होंने उल्लेख किया कि पूर्व में विशेष रूप से वृद्ध नागरिकों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता था।
 
नई शाखा चालू होने से क्षेत्र के कई लोगों की रोजमर्रा की बैंकिंग समस्याओं का उचित समाधान होगा, ऐसा उन्होंने आशावाद व्यक्त किया। बैंक प्राधिकरण ने ग्राहकों को आधुनिक और सुरक्षित बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर बैंक शाखा के कर्मचारी और स्थानीय प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित थे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें