Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई तेजी, देखें आज के ताजा रेट्स

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold Silver Price: शुक्रवार सुबह मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। सोने का भाव करीब 500 रुपये से अधिक चढ़ गया, जबकि चांदी में 9,000 रुपये से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया। इस बढ़त के साथ चांदी की कीमत एक बार फिर 2.75 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई।

कारोबार की शुरुआत में दोनों कीमती धातुएं मामूली बढ़त के साथ खुली थीं, लेकिन कुछ ही देर में इनमें तेज उछाल आ गया। शुरुआती एक घंटे के भीतर अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 525 रुपये चढ़कर 1,60,234 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। वहीं मई डिलीवरी वाली चांदी में 9,547 रुपये की तेजी आई और इसका भाव 2,77,500 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया।

हालांकि शुरुआती तेजी के बाद थोड़ी गिरावट भी देखने को मिली। सुबह करीब 10:15 बजे सोना 464 रुपये की बढ़त के साथ 1,60,173 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इसी समय चांदी 6,459 रुपये की तेजी के साथ 2,74,412 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।

कीमतों में इस तेजी का मुख्य कारण वैश्विक तनाव को माना जा रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों को सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर आकर्षित किया है। जिनेवा में दोनों देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर बातचीत हुई, लेकिन स्पष्ट समाधान न निकल पाने से अनिश्चितता बनी रही। इसके अलावा अमेरिका में टैरिफ नीति को लेकर चल रही अस्थिरता ने भी सोना-चांदी की मांग को मजबूत किया है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक  Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत लगभग स्थिर रही और स्पॉट गोल्ड करीब 5,187.39 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं स्पॉट सिल्वर 0.6 प्रतिशत बढ़कर 88.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इस सप्ताह की शुरुआत में सोना तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर को छू चुका है, जिससे बाजार में तेजी का संकेत मिलता है।

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें