अप्पे और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत,तीन घायल 

इस हादसे में अप्पे चालक सहित एक महिला और एक बच्ची घायल हो गई

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 
नैनी,प्रयागराज ।
 
औद्योगिक क्षेत्र के रामपुर चौराहे के समीप सोमवार को बृजमंगल सिंह इंटर कॉलेज के समीप अप्पे और बोलेरो में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद दोनों चालकों के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ा तो सूचना पुलिस को दी गई।
 
इस हादसे में अप्पे चालक सहित एक महिला और एक बच्ची घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर रहे राहगीरों की मदद से पुलिस ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया। वहीं दोनों वाहन को पुलिस थाने उठा लाई।
 
थाने पर घंटों पंचायत के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया।थाना प्रभारी के मुताबिक रामपुर बृज मंगल इंटर कॉलेज के पास एक बोलेरो और अप्पे के बीच टक्कर हो गई थी। घटना में चालक समेत महिला और एक बच्ची घायल है। जिसे इलाज के लिए भेजा गया है। दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें