बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जमकर मचाया धमाल
नैनी, प्रयागराज-
कैनन प्ले स्कूल का वार्षिक उत्सव शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे- मुन्ने बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से खूब धमाल मचाया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या ममता स्वेन, करनल स्वेन ने बच्चों की दादी और नानी के साथ मिल दीप प्रज्वलित कर किया।
तत्पश्चात बच्चों के द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुत किया गया। इसके बाद बच्चों ने कई कार्यक्रम जैसे सरस्वती वंदना, जुंबा डांस, महाभारत पर आधारित शक्ति नारी की पहचान वाली प्रस्तुति देकर सभी का मनमोह लिया। नन्हे मुन्ने बच्चों के मनमोहक नृत्य से ऐसा प्रतीत हुआ कि जैसे आसमान से नन्ही परियां उतरकर आई हो।
महाकुंभ की पवित्रता को दर्शाता हुआ प्रयागराज गीत पर डांस, देशभक्ति नृत्य तथा नन्हे बच्चों ने कव्वाली की धुन से पापा का बिजनेस बढ़ाया, सुनहरे पुराने गीतों तथा अंग्रेजी गीतों की धुन पर थिरखते नन्हे कदमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसी बीच शादी की रौनक के रंग में रंगी बारात से भरी ट्रक जब मंच पर आई तो "मैं निकला गड्डी लेकर" की धुन पर बच्चों की चंचल अदाओं ने दर्शकों को मंत्र मंत्र मुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मिस कैनन तथा मास्टर कैनन को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

Comments