सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में रास्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया
सिद्धार्थनगर, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो कविता शाह की अध्यक्षता में गौतम बुद्ध सभागार में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की मुख्य थीम “सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विज्ञान में महिलाएँ” रही, जबकि उप-थीम “सिद्धार्थ नगर में जलवायु परिवर्तन एवं स्थिरता चुनौतियाँ एवं समाधान” थी। कुलपति कविता शाह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आज वैश्विक स्तर पर सतत विकास लक्ष्यों(एसडीजीएस) की प्राप्ति का सशक्त माध्यम बन चुके हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा, जल संसाधन प्रबंधन, स्वास्थ्य, कृषि एवं जलवायु परिवर्तन जैसी समकालीन चुनौतियों के समाधान में वैज्ञानिक अनुसंधान की निर्णायक भूमिका को रेखांकित किया।
द्वितीय सत्र में अध्यक्ष, छात्र कल्याण प्रो. नीता यादव ने कपिलवस्तु के पुरातत्व: इतिहास एवं संभावनाएँ, वनस्पति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार वर्मा ने सिद्धार्थनगर के प्रमुख आर्द्रभूमियों का आकलन के माध्यम से रामसर साइट की विस्तृत रुपरेखा तथा डॉ. लक्ष्मण सिंह ने ऊर्जा का भविष्य विषय पर व्याख्यान दिए। इस अवसर पर सामाजिक एवं पर्यावरणीय क्षेत्र में सक्रिय एनजीओ अंकुर की को-फाउंडर डॉ वीणा अग्रवाल भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रही । उन्होंने एनजीओ अंकुर का परिचय भी प्रस्तुत किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर विज्ञान संकाय की महिला शिक्षिकाओं को मोमेंटो देकर सम्मानित भी किया गया।
इसके पूर्व प्रथम सत्र में वीना तिवारी, सहायक वनाधिकारी , सिद्धार्थनगर ने “सतत जीवनशैली: सतत विकास में हमारा योगदान” विषय पर व्याख्यान दिया। इसके पश्चात डॉ. मनीषा बाजपेयी, भौतिकी विभाग ने “सतत विकास के लिए ग्रीन नैनोप्रौद्योगिकी: अवसर एवं चुनौतियाँ” विषय पर विचार साझा किए।कार्यक्रम संयोजन प्रो कौशलेन्द्र चतुर्वेदी एवं डॉ आशुतोष श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ रक्षा ने किया,
इस अवसर पर क्विज प्रतियोगिता तथा जैव विविधता, स्थिरता और विज्ञान पर आधारित क्विज , प्रदर्शनी एवं पोस्टर प्रस्तुति भी आयोजित की गई। ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में कुल 133 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में तृतीय स्थान श्रेया अग्रवाल , द्वितीय स्थान – सूरज कुमार चौधरी, प्रथम स्थान नशीद अहमद ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी एवं पोस्टर प्रस्तुति प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पर्यावरण, जैव-विविधता एवं स्थिरता से संबंधित विषयों पर आकर्षक एवं वैज्ञानिक पोस्टर प्रस्तुत किए।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दीपिका यादव, द्वितीय स्थान रंजना यादव, तृतीय स्थान मनमोहन कुमार गुप्ता ने प्राप्त किया।इस अवसर पर डॉ. कपिल गुप्ता एवं डॉ. किरण गुप्ता सम्पादित एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की शोधपरक पुस्तक "पर्यावरण में ज़ेनोबायोटिक्स: प्रभाव, पहचान एवं उनका निवारण" का विमोचन कुलपति कविता शाह द्वारा किया

Comments