तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक घायल

नैनी में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से अजय सिंह गंभीर रूप से घायल, पैर में फ्रैक्चर, पुलिस ने सड़क सुरक्षा और नियम पालन पर चिंता व्यक्त की

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नैनी। सोराव क्षेत्र के चौराहे पर तेज रफ्तार दोपहिया वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार,नैनी निवासी विशेष पुलिस अभय राज सिंह के पुत्र अजय सिंह अपने साथियों के साथ चौराहे के किनारे खड़े होकर बातचीत कर रहा था। तभी एक अज्ञात व्यक्ति बाइक तेज गति में आया और जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय सिंह सड़क किनारे जा गिरा, जिससे दाहिने पैर में फ्रैक्चर हो गया। घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
 
तेज रफ्तार और लापरवाही बन रही दुर्घटनाओं का कारण
इस घटना को लेकर विशेष पुलिस अधिकारी अभय राज सिंह ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आजकल कई युवक बिना हेलमेट, बिना ट्रैफिक नियमों का पालन किए और पुलिस कार्रवाई की परवाह किए बिना दोपहिया वाहन चला रहे हैं। कई बार एक वाहन पर दो की जगह तीन-तीन सवारियां बैठाकर खुलेआम सड़कों और चौराहों पर घूमते नजर आते हैं।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें