युवक को लोहे की रॉड से पीटा, जान से मारने की धमकी, मामला दर्ज 

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 
नैनी, प्रयागराज, 
 
औद्योगिक थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।पीड़ित आकाश कुमार सिंह पुत्र राज प्रताप सिंह उर्फ राजू, निवासी ग्राम पुरवाखास, थाना औधोगिक क्षेत्र, ने आरोप लगाया है कि गांव के इकलाख उर्फ कल्लू पुत्र मो. मोहिद, निवासी हथिगन थाना घूरपुर, उससे पुरानी रंजिश रखते हैं।
 
आरोप है कि सोमवार शाम करीब 7 बजे इकलाख अपने चार साथियों—मो. सलमान, मो. इस्लाम (पुत्र मो. मोहिद), मो. अहद (पुत्र इकलाख) तथा मो. इरफान (पुत्र मो. हारुन)—के साथ उसके घर पर पहुंचा। सभी के हाथों में लोहे की रॉड थी। गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने आकाश पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं।शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया।
 
इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।पीड़ित ने औद्योगिक क्षेत्र थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें