ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौत
स्थानीय लोगों ने शव की पहचान करते हुए इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी
नैनी, प्रयागराज। औद्योगिक थाना क्षेत्र के रामपुर ओवर ब्रिज के समीप रविवार की सुबह रेलवे लाइन पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन चालक ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्योगिक थाना क्षेत्र के गलुवाबाद निवासी शादाब (22) वर्षीय पुत्र रफीक रविवार की सुबह शौच के लिए घर से निकला। रामपुर ओवर ब्रिज के समीप रेलवे ट्रैक पार करते समय वह ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही इलाकाई पुलिस के साथ ही आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान करते हुए इसकी जानकारी मृतक के परिजनों को दी।
जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रोते- विलखते परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। परिजनों के अनुसार शादाब मुंबई में काम करता था, वह इन दिनों घर पर आया हुआ था। वह तीन भाईयों में तीसरे नंबर का था। उसके पिता खेती- किसानी का काम करते हैं। फिलहाल पुलिस मामले में जांच- पड़ताल कर रही है।
prayagraj news hindi crime news uttar pradesh news Local News Prayagraj Breaking News UP Industrial Area Police Station accident news Hindi police investigation UP Railway Safety Awareness India Railway News Train Accident Prayagraj Naiini News Railway Accident India Youth Death Train Rampur Overbridge Accident Railway Track Accident Shadab Accident Case Fatal Train Accident Post Mortem Case Tragic Accident India


Comments