ऑनलाइन ठगी के शिकार दो पीड़ितों को , 1.93 लाख रुपये वापस दिलाए

अज्ञात साइबर ठगों ने अलग-अलग माध्यमों से इनके खातों से धनराशि निकाल ली थी

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रयागराज। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच थाना धूमनगंज की साइबर हेल्प डेस्क ने सराहनीय कार्य करते हुए ऑनलाइन ठगी के शिकार दो पीड़ितों को कुल 1,93,491 रुपये वापस दिलाए। इस कार्रवाई से पीड़ितों को बड़ी राहत मिली है और पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना हो रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अविनाश चन्द्र गुप्ता निवासी शकुन्तला कुंज, आदर्श कॉलोनी चक मुण्डेरा तथा संजीव कुमार राडनी निवासी अबूबकरपुर, थाना धूमनगंज, कमिश्नरेट प्रयागराज, ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार हो गए थे। अज्ञात साइबर ठगों ने अलग-अलग माध्यमों से इनके खातों से धनराशि निकाल ली थी।
 
घटना के बाद दोनों पीड़ितों ने थाना धूमनगंज की साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई शुरू की। बैंक और संबंधित डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से समन्वय स्थापित कर ठगी गई धनराशि को ट्रेस किया गया।लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने कुल 1,93,491 रुपये की राशि सफलतापूर्वक पीड़ितों के खातों में वापस कराई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार