सीबीएसई बोर्ड की 12वीं का फिजिक्स की परीक्षा संपन्न 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। सीबीएसई बोर्ड की तरफ से शुक्रवार को 12वीं फिजिक्स की परीक्षा प्रतापगढ़ के सात परीक्षा केंद्रों न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आत्रेय एकेडमी, संस्कार ग्लोबल स्कूल, डॉल्फिन पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, जे एम जी पब्लिक स्कूल कालाकांकर तथा आइंस्टीन पब्लिक स्कूल लालगंज में सुबह 10 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें जिले के  2731 परीक्षार्थियों का रजिस्टर्ड था उनमें से 2688 ने अपनी उपस्थिति दर्ज की तथा।43 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई।
 
सिटी कोआर्डिनेटर बीके सोनी,प्रधानाचार्य न्यू एंजिल्स सी0से0 स्कूल ने बताया कि सीबीएसई 12वीं फिजिक्स की परीक्षा का पूरा पेपर कुल 70 अंकों का था। न्यू एंजिल्स की प्रबन्धक डॉ. शाहिदा ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10 वीं की परीक्षा 7 मार्च और कक्षा 12वीं की परीक्षा 9 अप्रैल को समाप्त होगी। सीबीएसई कक्षा 12 वीं की अगली परीक्षा  अकाउंटेंसी 24 फरवरी को होगी।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें