डंपर की चपेट में आने से छात्रा की दर्दनाक मौत

पुत्री नाजिम हुसैन बेथनी कान्वेंट स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती थी। उसके पिता का निधन हो चुका है,जिससे वह

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 
नैनी, प्रयागराज ।
 
मिर्जापुर मार्ग पर  स्थित बेथनी कान्वेंट स्कूल में सोमवार सुबह पढ़ने जा रही कक्षा दो की छात्रा को डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। स्कूल गेट के समीप हुई घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग वहां एकत्र हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बूझाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।नैनी कोतवाली क्षेत्र के महेवा पश्चिम पट्टी निवासी 10 वर्षीय फालिशा
 
 पुत्री नाजिम हुसैन बेथनी कान्वेंट स्कूल में कक्षा दो में पढ़ती थी। उसके पिता का निधन हो चुका है,जिससे वह ननिहाल में ही रहती थी।सोमवार की सुबह उसके मामा वली हाफिज बाइक से उसे पहुंचाने गए थे।स्कूल के समीप पहुंचने पर अचानक एक कार सामने आने पर उन्होंने ब्रेक लगा दिया,
 
जिससे फ़लीशा सड़क पर गिर गई। इस दौरान पीछे से आ रही डंपर ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक कुछ दूर जाकर डंपर खड़ी कर फरार हो गया।स्कूल गेट पर बड़ी संख्या में अभिभावक खड़े थे उन्होंने डंपर को घेर लिया, जिससे मिर्जापुर मार्ग पर जाम लग गया।
 
मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया।जिसके बाद यातायात समान्य हो सका।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें