टीईटी की अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों ने जताया विरोध

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

लालगंज,प्रतापगढ़। टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में सोमवार को परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने ब्लाक संसाधन केंद्र लक्ष्मणपुर में काली पट्टी बांधकर आक्रोश जताया। ब्लाक संसाधन केंद्र लक्ष्मणपुर में जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल के नेतृत्व में टीईटी अनिवार्यता को लेकर शिक्षकों की बैठक हुई। जिसमें कहा गया कि 22 फरवरी को टयूटर अभियान चलाकर विरोध जताया गया था। अब 25 फरवरी तक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए शांतपूर्ण विरोध किया जाएगा।
 
जिलाध्यक्ष ने कहा कि आगामी 26 फरवरी को बीएसए कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते हुए वहां से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। वहीं शिक्षकों ने हाथ में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। इस मौके पर निर्भय सिंह, सुधीर मिश्र, अनिल सिंह, अमित प्रताप सिंह, उदय सिंह, आलोक गुप्ता, जितेन्द्र सिंह, विशाल सिंह, आशुतोष मिश्र आदि मौजूद रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें