Federation of Central Universities Staff (FOCUS) के राष्ट्रीय सचिव पद पर देवाशीष चक्रवर्ती मनोनीत

असम विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

श्रीभूमि : Federation of Central Universities Staff (FOCUS) (फोकस) के राष्ट्रीय सचिव पद पर देवाशीष चक्रवर्ती को मनोनीत किया गया है। वह वर्तमान में Assam University Non-Teaching Employees Association (AUNTIA) (आनटिया) के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। अब वे अखिल भारतीय स्तर पर केंद्रीय विश्वविद्यालयों के कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए नेतृत्व प्रदान करेंगे। जानकारी के अनुसार, उन्हें सितंबर 2025 से सितंबर 2030 तक पाँच वर्षों के लिए फोकस का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।

हाल ही में नई दिल्ली में आयोजित फोकस की राष्ट्रीय बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई। देश के विभिन्न हिस्सों से आए केंद्रीय विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में लिया गया यह निर्णय अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। देवाशीष चक्रवर्ती लंबे समय से कर्मचारियों के न्यायसंगत अधिकारों, कार्यसंस्कृति के विकास और प्रशासनिक पारदर्शिता के पक्ष में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी संगठनात्मक क्षमता और दूरदर्शी सोच के सम्मानस्वरूप उन्हें यह दायित्व दिया गया है, ऐसा उनके सहयोगियों का मत है। इस मनोनयन की खबर सामने आते ही असम विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई।

कुलपति से लेकर विभिन्न विभागों के शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। गत २४ फरवरी (मंगलवार) को आनटिया की ओर से विश्वविद्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। कुलपति प्रोफेसर राजीव मोहन पंथ की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में देवाशीष चक्रवर्ती के साथ-साथ फोकस के कार्यकारी सदस्य के रूप में मनोनीत होने पर आनटिया के सहायक कोषाध्यक्ष कानु धर को भी गर्मजोशी से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि देश के विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों की महत्वपूर्ण समस्याएं—जैसे पदोन्नति नीति, वेतन संरचना, रिक्त पदों की पूर्ति तथा कर्मचारियों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे—के समाधान में देवाशीष निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

वक्ताओं ने यह भी कहा कि देवाशीष चक्रवर्ती और कानु धर को मिली यह जिम्मेदारी केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि आनटिया और असम विश्वविद्यालय के लिए भी गर्व का विषय है। उनके नेतृत्व में फोकस और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनेगा, ऐसी आशा सभी ने व्यक्त की।कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक सुप्रबीर दत्तराय, वित्त अधिकारी शुभदीप धर, पूर्व अध्यक्ष साग्निक चौधरी, रणेंद्र चक्रवर्ती, अनुप कुमार वर्मा, सुचरिता राय सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन किंकर पुरकायस्थ ने किया तथा अंत में धन्यवाद ज्ञापन रंजीत दास ने प्रस्तुत किया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें